मंगेतर को छोड़ महिला SI से इश्क लड़ा रहा था दारोगा, दो थानों की प्रेम कहानी का SP को लगा पता तो लिया बड़ा एक्शन

जमुई. बिहार पुलिस हमेशा से अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है. इस बार मामला प्रेम प्रसंग का है जो कई दिनों से दो थानों में तैनात महिला और पुरूष दारोगा के बीच चल रहा था. जमुई में नगर थाना में पदस्थापित दारोगा विद्यानंद कुमार ने विवाह के बंधन में बंधने के पहले मंगेतर को धोखा दिया और दूसरी महिला पुलिसकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग करने लगा जो कि इस दारोगा को खासा महंगा पड़ गया. इस मामले में मंगेतर की शिकायत के बाद जमुई एसपी ने कार्रवाई करते हुए जमुई थाने में तनात सब इंस्पेक्टर विद्यानंद कुमार और उसकी प्रेमिका ज्योति कुमारी, दोनों को निलंबित कर दिया है।

जमुई के मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनत्मक कार्रवाई के तहत जमुई थाने में तैनात दारोगा विद्यानंद कुमार और लक्ष्मीपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ज्योति कुमारी को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है. इन दोनों ने किस तरह की अनुसंशा की है, इस बारे में डीएसपी मुख्यालय के द्वारा जानकारी नहीं दी गई. मामला जमुई जिले के नगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विद्यानंद कुमार और लक्ष्मीपुर थाना में तैनात ज्योति कुमारी से जुड़ा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यानंद और ज्योति बीते कई महीनों से प्रेम प्रसंग में बंधे हुए थे. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक विद्यानंद कुमार की मंगेतर खुशबू को मिली. तब बांका जिले में वन विभाग में वनरक्षी के पद पर तैनात खुशबू जमुई पहुंची और मलयपुर थाना इलाके के एक निजी रेस्ट हाउस में उसने हंगामा भी किया था।

जानकारी के अनुसार विद्यानंद कुमार की मंगेतर खुशबू ने रेस्ट हाउस में पहुंचकर हंगामा भी किया था. बांका जिले में वनरक्षी के के पद पर कार्यरत खुशबू को आपत्ति थी कि उसका मंगेतर विद्यानंद किसी और महिला से प्रेम कर रहा है. दरअसल कई महीनों से नगर थाना में तैनात विद्यानंद कुमार और लक्ष्मीपुर थाना में तैनात दारोगा ज्योति कुमारी के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा पुलिस से महकमे में जोरों पर थी. बताया जाता है कि विद्यानंद की मंगेतर खुशबू ने इसकी शिकायत जिले में तैनात पुलिस के अधिकारियों से भी की थी।

जमुई जिले के अलग-अलग दो थानों में तैनात दो सब इंस्पेक्टर के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है. वो भी कार्रवाई होने के बाद, कि आखिर एक दारोगा ने अपनी मंगेतर को धोखा देने के बाद किस तरह महिला पुलिसकर्मी के साथ जुड़ा था।

Related Posts

वृंदावन में सादगी के साथ नजर आए सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, बिना प्रोटोकॉल आम लोगों की तरह किया भ्रमण

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *