बिहार में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं भी हो रही हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, वज्रपात से बांका और बक्सर में दो-दो तथा भागलपुर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद एवं जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

लोगों से अलर्ट रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *