प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश का अटूट विश्वास लगातार कायम है

आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजा पर प्रतिक्रिया देते हुए भागलपुर भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का हर एक सिपाही ने देशवासियों के खिदमत में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे देश में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विपक्ष का एक भी प्रपंच काम नहीं आया और भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई।

विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितना निशाना बनाया, देश की जनता ने उतना ही ज्यादा प्यार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की गारंटी है, गरीबों के उत्थान की गारंटी है, गांव-गांव में विकास करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकासोन्मुख राजनीति का नया पैमाना और कृतिमान गढ़ा है, जहां तक पहुंचाना किसी हाल में विपक्ष के लिए मुमकिन नहीं है। पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितनी निष्ठा समर्पण और ईमानदारी से देश और देशवासियों की खिदमत की है। आज विधानसभा चुनाव के जनादेश के रूप में उसी का इनाम मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश का अटूट विश्वास लगातार कायम है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *