भागलपुर:पान दुकानदार से मांगी रंगदारी,नहीं देने पर दुकान के सामान को फेंका

अपराधियों ने खुलेआम पान दुकानदार से किया डिमांड नहीं देने पर दुकान के सामानों को फेका सड़कों पर

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में बेखोप अपराधी एक पान दुकान चलाने वाले व्यवसाई बेचन मोदी को जान से मारने की धमकी देते हुए मोटे रकम पहुंचने की बात कही नहीं देने पर दुकान के सामानों को अपराधियों ने फेंकना शुरू कर दिया, ताजा मामला भागलपुर के मीरजानहाट कुतुबगंज का है वहां पान का दुकान चलाने वाले व्यवसाई बेचन मोदी अपना व्यवसाय कर रहे थे तभी तकरीबन 12:30 बजे राहुल पोद्दार नाम का युवक अपने कुछ लोगों के साथ आया और उस दुकानदार से डिमांड करने लगा नहीं देने पर उन्होंने गाली गलौज के साथ दुकान के सभी सामानों को सड़कों पर फेंक दिया किसी तरह दुकानदार जान बचाकर थाने पहुंचा और फिर मामला दर्ज कराया पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची उसके बाद पुलिस अपराधी को ढूंढने में जुट गई है अब देखने वाली बात यह होगी पुलिस प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेती है या फिर इसी तरह लाचार दुकानदार डरे सहमें रहेंगे ।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एआई और कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, मुजफ्फरपुर में खुलेगा वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *