चुनाव रिजल्ट: छत्तीसगढ़ में BJP को बहुमत, रमन सिंह बोले- पता नहीं था कि इतना बड़ा अंडरकरंट है

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाई है। ऐसे में पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं था। इतना बड़ा अंडरकरंट है, ये पता नहीं था।

रमन सिंह ने कहा कि तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनेगी। भूपेश बघेल 2 राउंड में पीछे चल रहे हैं। जनता ने उनके सारे मंसूबों को नकारा है। उनकी पूरी सरकार को रिजेक्ट किया है।

जनता ने भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया: रमन

रमन सिंह ने कहा कि बीजेपी को जनता ने पूरा आशीर्वाद और समर्थन दिया है। जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व और गारंटी पर भरोसा जताया। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमितप शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जो समय दिया और बीजेपी सरकार की जो साढ़े 9 साल की उपलब्धियां हैं, जनता ने उस पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *