मध्य प्रदेश में रिश्ता हुआ शर्मसार; अकेला पाकर ससुर ने बहु को धमकी देकर बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक ससुर ने अपनी 26 साल की बहू को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी अपनी बहू के साथ रेप करके फरार हो गया। हैरानी की बात तो यह है उसने अपने एक परिचित से भी बहू का रेप करवाया। इस घटना के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। यह छतरपुर के बड़ामलहरा की घटना है।

एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक, महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वो शराब पीकर उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं देता था। इससे परेशान होकर वो अपने ससुर के पास शिकायत करने पहुंची। बहू की समस्या सुनकर आरोपी ससुर ने उसे भगवां इलाके में एक किराए का कमरा दिला दिया और उसे वहीं रहने को कहा।

महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि किराए पर कमरा दिलाने के बाद 26-27 नवंबर की दरमियानी रात उसका ससुर जयशंकर पटैरिया उसके पास आया। जयशंकर के साथ उसका एक परिचित मुकेश बनिया भी था। कमरे पर पहुंचकर आरोपी ससुर ने अपनी बहू को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात में उसने महिला के साथ रेप किया। उस रात महिला के साथ उसके ससुर के परिचित ने भी दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी धमकी देकर महिला के साथ गैंगरेप किए।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि अपने पति से परेशान होकर वो अलग एक किराए के कमरे में रहती थी। उसने बताया कि वहां भी उसका पति उसे परेशान करने आ जाता था। महिला ने बताया कि अपने बच्चों के लिए उसने कमरा लिया था ताकि शांति से वो पढ़ाई-लिखाई कर सकें। पुलिस ने आरोपी ससुर के अलावा दूसरे आरोपी पर भी मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है गई है।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *