भागलपुर:डॉक्टर के पास जा रहे मरीज का मोबाइल लेकर भागा टोटो चालक

मरीज का मोबाइल लेकर भागा टोटो चालक

भागलपुर तिलकामांझी हटिया रोड के एक क्लिनिक से मरीज को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचा टोटो चालक मरीज के बेटे का मोबाइल लेकर भाग गया।घटना के बाद जब पूर्णिया निवासी अमित मंडल अस्पताल स्थित पुलिस पिकेट पहुंचा तो वहां बैठे पदाधिकारी ने उसे डांटते हुए भगा दिया। अमित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद जब वह अपने पिता को टोटो से नीचे उतार रहा था, तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इस पर टोटो चालक ने मोबाइल पकड़ने के बहाने अपने हाथ में लिया और टोटो चालक वहां से फरार हो गया।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *