‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ पटना जिले के फतुहा प्रखंड पहुंची

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ पटना जिले के फतुहा प्रखंड पहुंची

केन्द्रीय योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी गयी जानकारी

शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी

ड्रोन द्वारा खेती की नई तकनीक से खेती करने का डेमो दिखाया गया

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने और उनका लाभ आमजनता तक सुनिश्चित कार्य जाने की महत्वपूर्ण ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ शुक्रवार (01 दिसंबर, 2023) को पटना जिले के फतुहा प्रखंड के उसफा, मानसिंहपुर और लंका कचुआरा पहुंची।

पटना जिले के फतुहा प्रखंड के उसफा, मानसिंहपुर और लंका कचुआरा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ पहुँचते ही भारी संख्या में ग्रामीण, रथ को देखने और जानकारी लेने पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान योजना, मोटा अनाज तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी चलचित्र और सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दी गई, इस अवसर पर भारत सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी कार्यक्रम स्थल आये, उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सार्वजानिक तौर पर प्रशांस करते हुए अपनी बातें भी रखी। रथ को लेकर ग्रामीणों के बीच उत्साह देखा गया।

मौके पर चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों का नि:शुल्क इलाज और मुफ्त दवा का वितरण किया गया। जबकि मोटा अनाज पर विशेष जानकारी ग्रामीणों एवं लोगों को दी गई और अधिक से अधिक मोटा अनाज उपजाने तथा प्रयोग में लाने का आह्वान किया गया। साथ ही ड्रोन द्वारा खेती की नई तकनीक से खेती करने का डेमो दिखाया गया।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ से सरकार द्वारा जन जातीय समाज की कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी वीडियो के माधयम से दी गई, साथ ही, प्रचार सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। मौके पर रथ के साथ आये अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों और अन्य लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंने, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंने, देश की रक्षा करने वालो को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई। इस अवसर विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ का उद्देश्य है इसके मध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव आयोग में बड़ा दावा, प्रशांत किशोर पर खर्च सीमा और डिजिटल प्रचार नियमों के उल्लंघन का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *