25 फीट ऊपर पेड़ पर मिला 5 दिनों से लापता युवक का शव

युवक 5 दिनों से था लापता शव मिला 25 फीट ऊपर पेड़ पर

भागलपुर सन्हौला थाना क्षेत्र के भुडिया पुल के नीचे एक बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिला।पेड़ पर शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई….देखते ही देखते भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गए।मृतक युवक की पहचान श्रीचक्र निवासी शंभु मंडल के पुत्र गौतम कुमार(36वर्ष)के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। बतादे की जिस बगीचे के पेड़ से युवक का शव मिला है उससे बगीचे से महज 500मीटर की दूरी पर थाना है और घटनास्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर मृतक का घर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पांच दिनों से लापता था। जिसकी तलाश परिजनों के द्वारा की जा रही थी…लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था… गुरुवार के देर शाम स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकता उनका शव देखा…जिसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतार शव की तलाशी ली गई… जब पॉकेट की तलाशी ली गई तो पैंकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के द्वारा मृतक की पहचान की गई और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।सूचना प्राप्त होते ही मृतक के परिजन थाने पर पहुंचे और शव का शिनाख्त किया।वही मृतक के परिजनों का कहना है कि बीते 5 दिनों से गौतम लापता था। हम लोगों ने काफी खोजबीन किया था लेकिन कोई अता-पता नहीं चला।

वही सन्हौला थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ से युवक का शव को उतारा,ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पांच दिन पहले उसकी डेथ हो चुकी थी।शव 25 फीट ऊपर पेड़ से लटक रहा था। मृतक के युवक के पॉकेट से उनका आधार कार्ड बरामद किया गया। जिसके उसकी पहचान हुई और परिजनों की इसकी जानकारी दी गई। वही परिजनों ने शव का शिनाख्त कर लिया है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि आत्महत्या है या हत्या… पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *