एक विवाह ऐसा भी … : शादी से पहले दूल्हे को हुआ डेंगू, तो लहंगे में ही हॉस्पिटल पहुंची दुल्हन

सोशल मीडिया पर एक शादी काफी वायरल हो रही है जिसमे एक दुल्हन ने डेंगू से ग्रसित दूल्हे संग हॉस्पिटल में ही सात फेरे लेकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान हॉस्पिटल के सभी स्टाफ बाराती बनें नजर आये। देखते ही देखते इंटरनेट पर इस शादी के चर्चे शुरू हो गए।

मामला यूपी के गाजियाबाद का बताया जा रहा है जहां डेंगू की वजह से दूल्हा मैरिज हॉल की बजाय हॉस्पिटल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम पाया। दूल्हे के तेजी से गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फ़ौरन भर्ती होने की सलाह दी। इधर दूल्हे की बारात निकल हो गया था। लेकिन दूल्हे को इलाज के लिए भर्ती होना पड़ गया।

सूचना मिलते दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने अस्पताल में भी शादी संपन्न कराने का फैसला लिया। जिसके बाद मैक्स वैशाली अस्पातल के एक हॉल में मंडप सजाया गया। इसी बीच शादी का जोड़ा पहने दुल्हन भी हॉस्पिटल आ पहुंची और फिर अस्पताल के मंडप में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान हॉस्पिटल के सभी स्टाफ बाराती बनें नजर आये।

जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के कोंडली के रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबा निवासी अनुराधा से तय हुई थी। शादी 27 नवंबर को होनी थी, जिसके लिए लड़की पक्ष की ओर से पलवल में बैंकेट हॉल भी बुक कराया गया था। शादी समारोह को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन ऐन वक़्त पर प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम होने के कारण दूल्हे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में शादी कराने का फैसला किया।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *