सावन का पहला दिन आज : 19 सालों बाद बना महासंयोग, संतान सुख की प्राप्ति के लिए ऐसे करें मंगला गौरी पूजा

भोले बाबा को समर्पित सावन का महीना इस बार 4 जुलाई 2023 से शुरू हो गया। मलमास होने की वजह से सावन का महीना 59 दिनों का होगा, जिसमें कुल 8 सोमवार के व्रत रखे जाएंगे। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। भगवान भोले की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

आज मंगलवार को त्रिपुष्कर योग और इन्द्र योग में इसकी शुरुआत हुई है। पहले दिन आप शिव-गौरी पूजा से अपने जीवन में अपार खुशियां पा सकते हैं। इस पूजा से आप पति की लंबी आयु, विवाह में देरी की समस्या, संतान सुख, अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन या अन्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01:38 बजे तक है। सुबह 08:25 बजे तक पूर्वाषाढा नक्षत्र और उसके बाद से उत्तराषाढा नक्षत्र है। इसक अलावा आज सुबह 11:50 बजे तक इंद्र योग है, वहीं त्रिपुष्कर योग दोपहर 01:38 बजे से कल सुबह 05:28 बजे तक मान्य है।

इस बार सावन का पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का व्रत करें। इसके साथ ही शिव का अभिषेक भी करें। ऐसा करने से सभी कष्ट दूर होंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

  • Related Posts

    आज का राशिफल और पंचांग: 10 मार्च 2026, मंगलवार — जानें  सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *