विवादों में घिरे नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा : अशोक चौधरी के बारे में कही कुछ ऐसी बात कि JDU में ही मच गया बवाल, ऑडियो वायरल

बिहार में JDU कोटे के मंत्री रत्नेश सदा एकबार फिर विवादों में घिर गये हैं। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (Ratnesh Sada) का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक समर्थक से बात करते हुए अपनी ही पार्टी के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) का पुतला दहन करने की बात कर रहे हैं।

रत्नेश सदा का ऑडियो वायरल

दरअसल, मंत्री रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) के समर्थक ने भीम संसद के दौरान हुए वाक्ये का जिक्र किया, जिसपर मंत्री रत्नेश सदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाओ। हालांकि, द वॉइस ऑफ बिहार (THE VOICE OF BIHAR) इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल रत्नेश सदा का एक ऑडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में वे फोन पर समर्थक से ये बातें कह रहे हैं:

समर्थक :प्रणाम सर

मंत्री :प्रणाम

समर्थक :हम मुंगेर से श्रवण सदा बोल रहे हैं

मंत्री :बोलिए

समर्थक :हम लोगों को भारी तकलीफ हुई…आपको खींचकर बैठा दिया गया

मंत्री :पुतला जलाओ अशोक चौधरी का

समर्थक :अशोक चौधरी ही सभी दलित को जुटाए थे?

मंत्री :हम जो कहते हैं ऊ करो ना..

समर्थक : हां बोलिए न सर

मंत्री :उसका पुतला दहन करो, उसके विरोध में लिखो

समर्थक :पुतला दहन करें न सर?

मंत्री : हां

समर्थक :हमरा मांझी समाज का है, बोल रहे थे उनको बैठा दिया…अशोक चौधरी पर तो मिजाज चिढ़ रहा था, आगे में बैठे रहते तो ईंट-पत्थर चलाते…

“तोरा हम मंत्री बनाएं हैं….

गौरतलब है कि हाल ही में पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हुए भीम संसद सह सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रत्नेश सदा पर नाराजगी जाहिर की थी। मंच से सभा को संबोधित करने के दौरान ही उन्होंने मंत्री रत्नेश सदा से कहा था कि “तोरा हम मंत्री बनाएं हैं, तुम ये बात जानते हो कि नहीं।”

नीतीश कुमार के इस बयान पर जीतन राम मांझी ने भी मुख्यमंत्री को घेरा था और दलित अपमान से इस पूरे मामले को जोड़ा था। फिलहाल अब एक समर्थक से रत्नेश सदा की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एकबार फिर विवादों में घिर गये हैं। हालांकि, द वॉइस ऑफ बिहार इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *