बेंगलुरु में इंटीमेट फोटो डिलीट करने के लिए लड़की ने खोला ब्वाॅयफ्रेंड का फोन, तो मिलीं 13000 न्यूड पिक्चर

कर्नाटक के बेंगलुरु की एक बीपीओ कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी हैरान रह गई जब उसे अपने ब्वाॅयफ्रेंड के फोन में कई लड़कियों की 13 हजार नग्न तस्वीरें मिलीं। उनमें से कुछ तो उसी फर्म में काम करती थी। महिला ने बताया कि जैसे ही उसे पता चला उसने उस युवक से रिश्ता तोड़ लिया।

महिला ने 20 नवंबर को अपने ऑफिस में सीनियर्स को इस घटना के बारे में बताया। इसके साथ ही उसने युवक पर कार्रवाई की मांग भी की ताकि भविष्य में उसे और अन्य महिलाओं को कोई परेशानी नहीं हो। इसके बाद बीपीओ की लीगल एडवाइजर ने 23 नवंबर को आदित्य संतोष के खिलाफ साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज करवाया।

4 महीने से रिलेशनशिप में थी महिला

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला आरोपी के साथ 4 महीने से रिलेशनशिप में थी। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के साथ गुजारे पलों को फोन में रिकाॅर्ड किया था और वह उन्हें डिलीट करना चाहती थी। इसलिए उसने अपने ब्वाॅयफ्रेंड का फोन लिया तो वह दंग रह गई।

बेंगलुरु में इंटीमेट फोटो डिलीट करने के लिए लड़की ने खोला ब्वाॅयफ्रेंड का फोन, तो मिलीं 13000 न्यूड पिक्चर

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *