स्कूली बच्चों से भरा टोटो रिक्शा पोखर में पलटा, चालक सहित एक बच्चे की मौत

स्कूली बच्चों से भरा टोटो रिक्शा पोखर में पलटा, चालक सहित एक बच्चे की मौत

पोखर में डूबे बच्चों को आसपास के लोगों ने निकाला , सामने आई विद्यालय की लापरवाही

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, स्कूली बच्चों से भरा टोटो रिक्शा बनकट्ठा पोखर में जा गिरा , इस पोखर में लवालव पानी भरा हुआ है, स्कूली बच्चों से भरा टोटो रिक्शा के पोखर में पलटते ही शोर सराव शुरू हो गया इस शोर सराव को सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और सभी स्कूली बच्चों को पोखर से निकाला गया जिसमें टोटो रिक्शा चालक सहित तीसरी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, परिजन का रो रो कर बुरा हाल है वही बताया जा रहा है कि सभी बच्चे भागलपुर के आवासीय ज्ञान निकेतन में पढ़ाई किया करते थे और प्रत्येक दिन की तरह रिक्शा से विद्यालय जाया करते थे, इस घटना में विद्यालय प्रशासन की भी उदासीनता साफ तौर पर देखने को मिल रही है अगर इस पर विद्यालय प्रशासन शुरू से नकेल कसी रहती तो शायद यह बड़ा हादसा ना होता।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *