भागलपुर:रास्ता विवाद में युवक को कनपटी मे मारी गोली

रास्ता विवाद में युबक को कनपटी मारी गोली

भागलपुर सजौर के चंद्रमा गांव के पास रास्ते को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर पर धान की फसल लेकर लौट रहे युवक को गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया है। युवक की पहचान दरियापुर नगार गांव के विजय यादव (35) के रूप में हुई है वह बहियार से धान की फसल लेकर लौट रहा था। तभी चंद्रमा गांव के पास अभय सिंह के परिवार वालों ने सड़क को आम रास्ता नहीं होने का हवाला देकर उसके ट्रैक्टर को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच बात बढ़ने पर गोलीबारी की घटना हुई। गोली युवक के सिर के आसपास लगी है घटना में विजय नामक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सजौर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, घायल युवक के भाई हीरा लाल यादव ने बताया कि चंद्रमा गांव में अभय सिंह का परिवार दबंग है। वह मेरे भाई से रंगदारी की मांग कर रहा था। इधर, यूनिट इंचार्ज डॉ. सीएम सिन्हा ने बताया कि मरीज के सिर में गोली लगने की बात कहकर भर्ती कराया गया है। हमारी टीम ने इलाज किया है। हालांकि गोली उसके सिर को छूकर निकली है। मरीज की हालत खतरे से बाहर है। सर्जरी विभाग में मरीज को भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *