इस बीमारी से जूझ रही हैं ‘बिग बॉस 17’ की ये कंटेस्टेंट, हो सकती हैं घर से बेघर; जानें नाम

सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ हर दिन और भी मजेदार होता जा रहा है। शो में हर रोज एक नया विवाद हो रहा है और इन विवादों के बाद ‘वीकेंड का वार’ में भाईजान की क्लास उसे और भी मजेदार बना देती है। हाल ही में शो में खानजादी फूट-फूटकर रो पड़ीं और उन्होंने घर से जाने की भी इच्छा जताई, जिसके बाद सलमान खान ने भी उन्हें निकल जाने के लिए बोल दिया। वहीं अब खानजादी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो आप सबको हैरान कर सकती है।

इस दौरान खानजादी की बीमारी का हुआ खुलासा

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 17 के घर में सनी लियोन अपना नया गाना प्रमोट करने शो में पहुंची थीं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि खानजादी रोते हुई वाथरूम चली गईं। इसके बाद अंकिता लोखंडे समेत घर के सदस्य उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन वो अपनी बीमारी के बारे में बोलता हुए घर जाने की रट लगाती नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर उनकी बीमारी के बारे में पता चला है।

इस बीमारी से ग्रसित हैं खानजादी

रिपोर्ट के अनुसार खानज़ादी ‘एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस’ जैसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। यह रीढ़ और सैक्रोइलियक जोड़ों की सूजन का कारण बनता है। एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की वजह से घुटनों, टखनों और हिप्स जैसे परिधीय जोड़ों पर काफी दर्द होता है। इस बीमारी के कारण भी चलने और झुकने में परेशानी आती है। बाथरुम में रोते हुए खानजादी खुद भी ये कहती नजर आती है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें कभी-कभी चलने में भी परेशानी होती है।वहीं खानजादी की इस बीमारी के सामने आने के बाद अब फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें संवेदना दे रहे हैं।

सलमान की डांट सुन रो पड़ीं थी खानजादी

बता दें कि हर वीकेंड सलमान घर के सदस्यों को उनके व्यवहार, गलतियों के बारे में बताते हैं।इसी सिलसिले में शनिवार के एपिसोड में भाईजान ने खानजादी को उनकी हरकतों को लेकर फटकार लगाई थी। सलमान ने अपन ‘दबंग’ अंदाज में खानजादी को जब उनकी गलतियां गिनानी शुरू कीं तो वर भावुक हो गईं और रो पड़ीं। सलमान ने खानजादी को लगातार घर छोड़ने की धमकी पर भी फटकार लगाई और कहा निकल जाओ।

  • Related Posts

    अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *