Malti Chauhan केस में ‘भोजपुरिया भौजी’ के बाद हुई Radhika की एंट्री, कौन है यह मिस्ट्री गर्ल?

जानी-मानी यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आता है, जो सभी को हैरान कर देता है। यूट्यूबर की मौत गुरुवार को हुई थी। उनका शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिती में मिला था, जिसके बाद से इस मामले में कई किरदारों की एंट्री हो चुकी है। सबसे पहला किरदार मालती का पति और यूट्यूबर विष्णु राज चौहान (Vishnu Raj Chauhan) है, जो इस समय पुलिस की हिरासत में है। दूसरा किरदार अर्जुन वर्मा (Arjun Verma) है, जिसको मालती का प्रेमी बताया जा रहा है, जिससे विष्णु ने मालती की शादी भी करवा दी थी।

इसके बाद तीसरा किरदार यूट्यूबर भोजपुरिया भौजी (Bhojpuriya Bhauji) है, जिनपर इन दोनों के पारिवारिक रिश्तों को खराब करने के आरोप लगे थे। वहीं, अब इस केस में एक और नई एंट्री हुई है, जो है राधिका (Radhika)। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आ रही है, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि राधिका और विष्णु के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। वहीं, मालती की मौत के बाद उनके पिता ने भी राधिका का नाम केस में लिया था।

कौन है Malti Chauhan Case में राधिका?

हालांकि, यह बात पता नहीं चल पाई कि राधिका कौन है? लेकिन मालती और विष्णु की कई वीडियो में राधिका साथ नजर आ रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मिस्ट्री गर्ल दोनों की जानकार थी। वहीं मालती (YouTuber Malti Chauhan Case) के निधन के बाद उनके पिता ने विष्णु, अर्जुन और राधिका नाम की इस लड़की पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ये तीनों उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे और इन तीनों ने ही उसको मरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, इन बयानों में कितनी सच्चाई है पुलिस अभी इसकी जांच में जुटी हुई है।

एक-दूसरे पर लगाते थे अवैध संबंध के आरोप

विष्णु राज चौहान और उनकी पत्नी मालती चौहान दोनों यूट्यूबर्स हैं। दोनों साथ में डांस के शॉर्ट्स वीडियो शेयर किया करते थे। दोनों के यूट्यूब पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगी थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर शादी के बाद भी अवैध संबंधों के आरोप लगाया करते थे। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाने तक शुरू कर दिए थे। मालती की मौत के बाद विष्णु पर पुलिस ने दहेज का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े..

‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

Share Add as a preferred…

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी? वायरल ऑडियो और फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *