सोनपुर मेले को राज्य के दूसरे मेले से अलग और बड़ा मेला का स्वरूप दिया जाएगा:तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि सोनपुर मेले को राज्य के दूसरे मेले से अलग और बड़ा मेला का स्वरूप दिया जाएगा। कानून के कारण पशुओं के आने पर प्रतिबंध है। अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएं, इसके लिए बड़े स्तर पर प्रयास होगा। उन्होंने ये बातें सोनपुर मेले के उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कही।

सोनपुर मेले को राज्य के दूसरे मेले से अलग और बड़ा मेला का स्वरूप दिया जाएगा:तेजस्वी यादव सोनपुर मेले को राज्य के दूसरे मेले से अलग और बड़ा मेला का स्वरूप दिया जाएगा:तेजस्वी यादव

उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा रही है। बिहार ने देश को दिखाने का काम जातीय गणना के जरिए किया। बिहार में 94 लाख परिवार गरीबी रेखा के नीचे हैं, जिसकी आय 6000 से कम है। गरीबी समाज की हर जाति में है। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है। इससे पहले उन्होंने सोनपुर मेले की अपग्रेडेड वेबसाइट और एप का रिमोट से विमोचन भी किया। इस इलाके को अपने तथा परिवार के लिए खास बताते हुए उन्होंने कहा कि सोनपुर मेरे पिताजी की कर्मभूमि है। पिताजी इलाज के लिए दिल्ली गए हैं, लेकिन उन्होंने शुभाकामना दी है।

ये भी पढ़े..

मोकामा में रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने थाना परिसर में की कार्रवाई

Share Add as a preferred…

एम्बुलेंस में मरीज नहीं, शराब की खेप! सीतामढ़ी में पुलिस ने तस्करी का चौंकाने वाला तरीका पकड़ा

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *