राजधानी में सिंगापुर की फर्जी नंबर प्लेट वाली कार घूम रही, उच्चायुक्त ने पुलिस को किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिंगापुर के फर्जी नंबर वाली एक संदिग्ध कार घूमती पाई गई है। इस बात की जानकारी भारत में स्थित सिंगापुर हाई कमीशन की तरफ से दी गई है। सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइम वॉन्ग ने इस बाबत ट्वीट करते हुए कार की तस्वीर को भी शेयर किया।

साइमन ने अपने ट्वीट में लिखा, अलर्ट! नीचे दिखाई गई कार जिसपर 63 सीडी की नंबर प्लेट लगी है, वह फर्जी है। यह सिंगापुर एंबेसी की कार नहीं है। हमने इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय और पुलिस को भी सूचित कर दिया है। आपको यह कार जब भी दिखे तो आप चौकन्ना हो जाइए, खासकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अगर यह कार दिखती है तो सावधान हो जाएं। बता दें कि इस तस्वीर में दिख रही कार सिल्वर रंग की क्विड कार है।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक विवाद: सरकार ने छात्रों को दिया खुला न्योता, जितेंद्र सिंह बोले- ‘जहां चाहें, वहीं होगी बातचीत’

    Share Add as a preferred…

    क्या CJP प्रदर्शनकारियों पर लगेगा NSA? दिल्ली पुलिस ने वायरल नोटिफिकेशन पर दिया बड़ा जवाब

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *