क्या JDU में होगी बड़ी टूट? BJP विधायक का दावा- ‘कुछ भी हो सकता है..’

पटना: हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह बहुत कुछ हो सकता है. उन्होंने कहा कि यहां भी नीतीश कुमार ने जनमत का अपमान किया है. कुर्सी के लिए अपने नेता और कार्यकर्ताओं की भावना को नहीं समझा, ये बात जगजाहिर है. ऐसे में आगे कुछ भी हो सकता है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि जब-जब जनमत का अपमान होता है. नेता अपने कार्यकर्ता की बात नहीं सुनते हैं, तब-तब महाराष्ट्र जैसी घटना होती रहती है. यहां भी जेडीयू के कई नेता और विधायक से हमारी बात होती है, वो तो चर्चा करते हैं कि नीतीश कुमार अपने मन की करते हैं।

हरिभुषण ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र की घटना से नीतीश कुमार डरे हुए हैं. उनको लगता है कि यहां भी उनके कार्यकर्ता और नेता उनके कार्यों से नाखुश हैं. यही कारण है की अब वो अपने मंत्री, नेता और सांसद-विधायक से मुलाकात कर रहे हैं लेकिन जो सच्चाई है, उसे ये झुठला नहीं सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि अभी किसके साथ हैं और बिहार में क्या हो रहा है, इन सब बातों को जनता देख रही है. जनता समय आने पर इनको ऐसे गठबंधन के लिए कभी भी माफ नहीं करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *