पटना में अवैध संबंध को लेकर डबल मर्डर, खेत के किनारे लावारिस हालत में पड़ी मिली महिला-पुरुष की लाश

पटना में अवैध संबंध को लेकर अधेड़ महिला और पुरुष की गोली मारकर हत्या कर गई. पूरी घटना राजधानी से सटे पालीगंज अनुमंडल के खिरिमोर थाना इलाके की बताई जा रही है. थानाक्षेत्र के मदारीपुर फतेहपुर रोड के किनारे स्थित खेत से दोनों का शव मिला है. शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. जिसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और एक गोली का पिलेट भी बरामद किया है।

मृतक की पहचान गौसगंज निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है, जबकि मृतक महिला की पहचान महेशपुर गांव निवासी श्रद्धा देवी के रूप में हुई है. दो लोगों की हत्या और शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    एक वर्ष में पुनर्स्थापित होगा विक्रमशिला विश्वविद्यालय, हर प्रखंड में खुलेंगे मॉडल स्कूल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…

    बिहार को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: केंद्र-राज्य समन्वय से कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगा बड़ा बल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *