राजद प्रमुख लालू प्रसाद दिल्ली रवाना

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। वो दिल्ली में सहारा-श्री सुब्रत राय के निधन के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लालू प्रसाद के साथ उनकी पुत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती भी दिल्ली गयी हैं। राजद के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद सहारा-श्री के निधन पर शोक व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक-दो दिनों में वापस पटना लौट जाएंगे। दिल्ली में उपलब्ध रहने के दौरान वे इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा व अन्य प्रमुख नेता दिल्ली में ही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीजेपी के आरोपों पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- जांच कराइए, घबराहट किस बात की?

    Share Add as a preferred…

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *