कनबूच्चा यादव गोली कांड में तीन गिरफ्तार, डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार ने किया खुलासा

कुख्यात रंजीत यादव उर्फ कनबूच्चा यादव के गोली कांड का सफल उद्वेदन में तीन गिरफ्तार, डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार ने किया खुलासा

पूर्व सभापति दयावती देवी के पति रंजीत यादव उर्फ कनबूच्चा यादव एंव वर्तमान उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव में शहर में बर्चस्व को लेकर चली थी गोली, उपसभापति नीलम देवी के पति सहित चार पुत्र ने दिलवाया था घटना का अंजाम:डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार

भागलपुर सुलतानगंज: पूर्व सभापति दयावती देवी के पति रंजीत यादव उर्फ कनबूच्चा यादव को अपराधीयों द्वारा गोली मारकर घायल कर देने के मामले में डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलासा किया है कि चार नम्बर शनिवार को शाम चार बजे के लगभग सुलतानगंज थाना अन्तर्गत सीढ़ी घाट निवासी पुर्व सभापति दयावती देवी के पति कुख्यात रंजीत यादव उर्फ कनबूच्चा यादव को अपराधियों द्वारा घर में घुसकर गोली मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया घटना में जख्मी रंजीत यादव उर्फ कांबुच्छा के फर्ज बयान के आधार पर वर्तमान नगर परिषद के उपसभापति के पति रामधनी यादव के पुत्र सनी यादव मनीष यादव अंकित यादव अमित यादव सकीम श्याम बाग थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर को नाम जज किया गया था रंजीत यादव उर्फ कांबुजा यादव एवं रामधनी यादव दोनों अपराधी पृष्ठभूमि के हैं एवं दोनों नगर परिषद एवं शहर के वर्चस्व को लेकर अदावत है । इसी क्रम में रंजीत यादव उर्फ कनबुच्चा ने अपने शूटर द्वारा रामधनी यादव पर 23 फरवरी 2023 को गोली चलवाया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर आनंद कुमार के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था डीएसपी डॉक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में कांड के उद्वेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम को स्थल जांच में से यह जानकारी मिली की गोली मारने वाले अपराधकमी तीन की संख्या में थे| एवं काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल से आए थे| वादी का फर्दबयान एवं स्थल जांच में आए तथ्य में अंतर होने पर वैज्ञानिक अनुसंधान किया गया| जिससे शूटर के रूप में अखिलेश कुमार झा, आदित्य कुमार ,दोनों शंकरपुर नवादा थाना मुफस्सिल जिला मुंगेर की पहचान हुई है |एवं लाइनर के रूप में गोलू कुमार साकिन सीढ़ी घाट की पहचान की गई |तीनों की गिरफ्तारी कर ली गई है |तीनों ने अपना दोष स्वीकार किया है |तीसरे सूटर की भी पहचान कर ली गई है| जिसके गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है| वैज्ञानिक अनुसंधान में मिले साक्ष एवं अभियुक्तों को स्वीकारोक्ति की बयान के अनुसार इस गोली कांड के मुख्य सूत्रधार वर्तमान नगर परिषद के उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव एवं उनके पुत्र सनी यादव, मनीष यादव, अंकित यादव, अमित यादव हैं |जो इस घटना को अंजाम दिलवाएं हैं| सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है |वही छापेमारी में बरामद अपराध कर्मियों द्वारा घटना के समय उपयोग में लाया गया चार मोबाइल| अपराध कर्मियों का पिट्ठू बैग| मां तारा होटल सुल्तानगंज से बरामद किया गया है|जबकि घटनास्थल पर अभियुक्त का छूटा हुआ चप्पल भी मिला है|

गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्य सुलतानगंज थाना अध्यक्ष प्रिया रंजन ,सुल्तानगंज सर्किल इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर, एस आई अशोक कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार, एस आई प्रमोद कुमार, महिला एस आई संगम कुमारी,अकबरनगर थाना अध्यक्ष प्रिया रंजन, शाहकुंड थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, बाथ थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार झा, एस आई मुरली शाह, एस आई मिथिलेश कुमार, ए एस आई मिथिलेश कुमार, सिपाही बच्चन कुमार ,अभिमन्यु कुमार, रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार, कमलेश कुमार ,सुनील कुमार सहित इत्यादि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘इश्क’ पर छिड़ा ‘कानूनी’ संग्राम! “लड़के को पीटा और उल्टा केस भी कर दिया”; SP दफ्तर घेरकर महिलाओं ने मांगा इंसाफ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में अब मजिस्ट्रेट की ‘कमांड’ में मिलेगा रसोई गैस! मिडिल-ईस्ट की जंग का साया; 22 दंडाधिकारी तैनात, कालाबाजारी पर लगेगा ब्रेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *