महाराष्ट्र की राजनीति का साइड इफेक्ट ..विपक्षी दलों की बेंगलुरू बैठक टली..

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक का आयोजन 23 जून को किया गया था। इस मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में किया जाएगा। लेकिन अब इस मीटिंग को टाल दिया गया है। संसद सत्र के कारण 13-14 जुलाई को होने वाली इस मीटिंग को टाल दिया गया है।

साथ ही इसे टालने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि कर्नाटक और बिहार में विधानसभा सत्र चल रहा है। इस कारण कई विपक्षी दलों के कई नेताओं का इस मीटिंग में आ पाना मुश्किल हैं। हालांकि अब यह मीटिंग कब होगी इस बाबत किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों विपक्ष की मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस मीटिंग में करीब 15 विपक्षी दलों के नेता भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शरद पवार से लेकर ममता बनर्जी व राहुल गांधी तक ने भाजपा को हराने को लेकर हुंकार भरी थी।

इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हुए उठा-पटक ने सियासी गणित बदल दी है। एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट का साथ पकड़ लिया है। ऐसे में अब महाराष्ट्र में अब अजीत पवार बतौर डिप्टी सीएम काम करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *