झूठ बोलकर दूसरी शादी की,भेद खुलने पर युवती की दूसरे युवक से करवा दी शादी,प्रयोगशाला निदेशक डॉ. श्याम कुमार बर्खास्त

भागलपुर की युवती से झूठ बोलकर दूसरी शादी रचाने और फिर भेद खुलने के बाद युवती की दूसरे युवक से शादी करवाने वाले पुलिस प्रयोगशाला के तत्कालीन निदेशक डॉ. श्याम कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।

बर्खास्त निदेशक पर पहली पत्नी के साथ मिलकर युवती को प्रताड़ित करने का भी आरोप है। आरोप के बाद डॉ. श्याम निलंबित कर दिए गए थे। विभागीय कार्यवाही के बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया है। हॉस्टल के गार्ड की बेटी से शादी के लिए पुलिस प्रयोगशाला के तत्कालीन निदेशक डॉ श्याम कुमार और युवती के एक रिश्तेदार ने झूठी कहानी बनाई थी। पहली पत्नी से तलाक की बात कह युवती से एक फरवरी 2017 को मनसकामना नाथ मंदिर में शादी के बाद उसे पटना लेकर चला गया। वहां पहली पत्नी के साथ मिलकर युवती को प्रताड़ित करने लगा

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *