भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के टिकट की हो रही कालाबाजारी, 27,000 रुपये से 2.5 लाख रुपये के बीच बेचे जा रहे टिकट

भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकट की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। हजारों की टिकट का सौदा लाखों में हो रहा है। जिस पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। बता दें कि, भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकट मंहगे दामों पर बेची जा रही है। जिसकी जानकारी लगते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और एक 30 साल के आरोपी आकाश कोठारी को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान मुंबई पुलिस को कुछ संदेश प्राप्त हुए और उनके खिलाफ कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। आकाश कोठारी को जेजे पुलिस स्टेशन की एक टीम ने मुंबई के उत्तरी हिस्से में मलाड स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को जो संदेश प्राप्त हुए है उसे वाट्सअप ऐप के जरिए कई ग्रुप में सर्कुलेट किए गए है। इस संदेश के अनुसार मैच के टिकट को 27,000 रुपये से 2.5 लाख रुपये के बीच बेचे जा रहे थे। वर्ल्ड कप मैच के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का मामला पहले भी सामने आ चुका है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *