अजगैबीनाथ गंगा घाट में छठ वर्तीय महिलाओं की उमडी भीड़

अजगैविनाथ गंगा घाट में छठ वर्तीय महिलाओं की उमडी भीड़

नगर परिषद के सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू ने वार्ड पार्षदों के साथ गंगा घाट का किया निरक्षण , नगर परिषद के कर्मचारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में छठ पूजा को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों छठ वर्तीयों महिलाओं की भीड अजगैविनाथ के उत्तरवाहनी गंगा घाट एंव नमामि गंगे घाट में उमड़ने लगी है| बताते चले की चार दिवसीय छठ पूजा 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार के दिन से कद्दू भात से आरंभ हो जाएगा| इसके लिए नगर परिषद के सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू ने वार्ड पार्षदों के साथ नमामि गंगा घाट एंव अजगैविनाथ गंगा घाट का निरक्षण करते हुए जायजा लिया गया| गंगा घाट में बेरिकेंटिंग टुटने पर नगर परिषद के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बेरिकेटिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिए| इस दौरान नगर परिषद के सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि जिला प्रशासन एंव एएसपी के निर्देश पर गंगा घाट में एसडीआरएफ टीम, नाव की व्यवस्था, बेरिकेटिंग किया गया है| और गंगा घाट में लाईट की व्यवस्था की जा रही है| छठ वर्तीय महिलाओं को गंगा स्नान करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर परिषद हर समय मुस्तैद होने की बात कही गई है| सुलतानगंज के थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के द्वारा गंगा घाट एंव चौक चौराहो पर पुलिस बल, महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है| अंचल अधिकारी रवि कुमार के द्वारा भी गंगा घाट में एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है| छठ वर्तीय महिलाओं को कोई परेशानी न हो इसके गंगा घाट पर हर समय मुसतैद रहने की बात कही गई है| पुरे शहर में छठ वर्तीय महिलाओं की काफी भीड होने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है| इस दौरान वार्ड पार्षद विभुति यादव, नविन कुमार बन्नी, विनोद रजक, नगर परिषद के कर्मचारी दिलिप दुबे, प्रविण कुमार, राजीव भारती, सुपरवाइजर सोनु कुमार सहित इत्यादि लोग मौजूद थे|

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *