पटना: लड़की ने सिगरेट नहीं दिया तो बदमाशों ने लड़की को मारी गोली; मौत

बिहार के पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक लड़की को सिगरेट नहीं देने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। सिगरेट नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने दुकान में बैठी लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पंडारक थाना क्षेत्र के मझला बिगहा गांव में सोमवार की रात कुमकुम कुमारी (14) अपने पिताजी की परचून की दुकान पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सिगरेट मांगने आए और लड़की द्वारा नहीं दिए जाने से वे नाराज़ हो गए।

इसके बाद बदमाश ने लड़की को गोली मार दी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने लड़की को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक विवाद: सरकार ने छात्रों को दिया खुला न्योता, जितेंद्र सिंह बोले- ‘जहां चाहें, वहीं होगी बातचीत’

    Share Add as a preferred…

    क्या CJP प्रदर्शनकारियों पर लगेगा NSA? दिल्ली पुलिस ने वायरल नोटिफिकेशन पर दिया बड़ा जवाब

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *