भारत देश की खूबसूरती! मस्जिद में मना दिवाली, पुरे पांच दिनों तक सजाई जाती है दीपमालाएं

दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में दिवाली के दीए। पूरे पाँच दिनों तक सजाई जाती हैं दीपमालाएं। यह परंपरा यहाँ सदियों से जारी है। बसंत पंचमी और होली पर भी यहाँ अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है. यही है असली हिन्दुस्तान, जिसे तबाह करने की बहुआयामी परियोजना में एक गिरोह इन दिनों जी-जान से जुटा हुआ है।

दिवाली के दिन दरगाह शरीफ पर हिंदू और मुस्लिम मिलकर चिराग रौशन करते हैं. पूरे देश में जगमग इस त्यौहार पर हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह शरीफ भी रौशनी से चमक उठती है. चिरागो की रौशनी से यहां ऐसा नजारा बनता है कि यह लोगों के दिलों को भी रौशन कर देता है. यहां शाम के वक्त दुआ-ए-चरागां की रस्म भीं निभाई जाती है. इस रश्म में दियों की रौशनी में दुआएं की जाती हैं.

दरगाह शरीफ पर हाजिरी देने वाले मुजम्मिल बरकाती कहते हैं कि दिवाली के दिन दरगाह शरीफ पर दिये रौशन किए जाते हैं, और जश्न-ए-चरागां की मुबारकबाद दी जाती है. वो बताते हैं कि खुशी के मौके पर दीपक जलाए जाने पर जश्न-ए-चरागां मनाया जाता है. दीपवाली भी खुशियां का त्यौहार है. इस खुशी के त्यौहार पर हिंदू भाई-बहन दरगाह शरीफ पर आकर चिराग रौशन करते हैं, और मुस्लिम भाई इस खुशी में शामिल होकर उन्हें दिवाली की मुबारकबाद देते हैं.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *