‘टाइगर 3’ की ताबड़तोड़ कमाई के आगे घुटने टेकेगी ‘जवान’? अभिनेता सलमान खान की फिल्म पहले दिन ही बनाएगी रिकॉर्ड

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही स्टार्स के फैंस काफी उत्सुक हैं। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और प्रोमो में कमाल का एक्शन दिखाया गया, जिसके बाद से फिल्म देखने के लिए फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है। मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा को लेकर हर दिन एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। ताबड़तोड़ अंदाज में फिल्म की प्रीबुकिंग हो रही है। अब आपको बताते हैं कि पहले दिन की प्रीबुकिंग अब तक कितनी हो गई है।

पहले दिन ही होगी ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट पर नजर डालें को फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ कई बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी। माना जा रहा है कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ को टक्कर देगी। इतना ही नहीं फिल्म की पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई होने वाली है। दिवाली की छुट्टियों के चलते फिल्म को एक लंबा वीकएंड मिलने वाला है। अब तक पहले दिन के लिए ही फिल्म की 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गई हैं। इसका सीधा मतलब है कि पहले दिन की कमाई 98939162 करोड़ तय हो गई है। ये आंकड़े पूरे भारत में हुई बुकिंग के आधार पर हैं। यानी फिल्म हर हाल में इससे ज्यादा की कमाई पहले दिन करेगी। वैसे सामने आया ये डेटा बिना ब्लॉक सीट्स के है। इस ताबड़तोड़ कमाई के साथ फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग बन जाएगी।

अलग-अलग फॉर्मेट और भाषाओं में बिकी टिकट के आंकड़े

फॉर्मेट कमाई  सोल्ड टिकट
हिंदी 2D
92038292.6343992
हिंदी IMAX 2D
46118277537
हिंदी 4DX
9634901584
हिंदी ICE
5680091
तेलुगु 2D
124685310295
तामिल 2D
21900343
आल इंडिया 
98939162 [9.89 Cr] 363842

इस दिन से शुरू हुई फिल्म की प्रीबुकिंग

बता दें, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की प्रीबुकिंग भी 5 नवंबर से शुरू हो गई है। फैंस के पास पहले से ही अपनी टिकट बुक करने का मौका है। फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली पर यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म को एक लंबा वीकेंड मिलने वाला है, जिसका सीधा मतलब है कि फिल्म धमाकेदार तरीके से कमाई करेगी। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। कटरीना फिल्म की लीड हीरोइन हैं और इमरान हाशमी भी फिल्म में मुख्या विलेन के किरदार में हैं। कुल मिलाकर ये फिल्म पूरी तरह से मसालेदार होने वाली है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *