छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कांग्रेस ने तेज आवाज में बजाया DJ, प्रचार कर रहे भाजपाइयों ने किया हंगामा

सूरजपुर के प्रेमनगर विधानसभा के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिंड़ गए। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचकर लगभग 3 घंटे तक हंगामा करते रहे, साथ ही कांग्रेस और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, मंगलवार रामानुजनगर इलाके का साप्ताहिक बाजार रहता है, जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही बाजार में प्रचार करने का परमिशन लिया था। कांग्रेस को शाम को 4:00 बजे और भाजपा को 5:00 बजे का समय प्रचार के लिए दिया गया था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के प्रचार का समय समाप्त होने के बाद जैसे ही भाजपा ने अपना प्रचार कार्य शुरू किया तो कांग्रेस मानक से ज्यादा मात्रा में डीजे बजाकर उनके प्रचार को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

इसके बाद दोनों ही पार्टियों आमने-सामने होगी। भाजपा सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रामानुज नगर थाना पहुंचकर पुलिस और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग करने लगा। लगभग 3 घंटे चले इस तमाशा के बाद आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ नोटिस काटने के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ता अपना आंदोलन समाप्त कर दिए। वहीं कांग्रेस ने भी थाने में लिखित शिकायत देकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…

    CRPF का जवान बना गैंगस्टर! AK-47 से डबल मर्डर, गंगा में फेंकी थीं लाशें! अब भोला सिंह उगलेगा हर सच?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *