भागलपुर में डेंगू का कहर,दो महिलाओं की मौत,मिले नौ नए मरीज

मायागंज अस्पताल में डेंगू से दो और महिलाओं की मौत हो गई। दोनों की मौत सोमवार को हुई। मंगलवार को एलीजा टेस्ट में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटव आई। खरीक की सिरोमनी देवी (55) और कहलगांव की सुनीता देवी (35) की तबीयत बिगड़ने बाद परिजनों ने रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉ. भारत भूषण की यूनिट में दोनों का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को दोनों की मौत हो गई। भर्ती करने के समय किट से जांच में भी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

अस्पताल के मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों का इलाज के दौरान ही सैंपल लेकर एलीजा टेस्ट के लिए माइक्रोबॉयोलॉजी लैब भेज गया था। मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य समिति को दी गई है। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब तक डेंगू से जिले में सात लोगों की मौतहो चुकी है।

उधर, जिले में मंगलवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले। एलीजा टेस्ट में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आठ मायागंज अस्पताल और एक सदर अस्पताल में मिले। वहीं डेंगू के लक्षण वाले 25 ने मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। हालांकि ठीक होने पर 20 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। दो मरीज बिना बताए चले गए।अभी  53 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Posts

भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

Continue reading
भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *