भागलपुर में ठंड ने दे दी दस्तक

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हो रही है गिरावट

भागलपुर में ठंड ने दस्तक दे दी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान पिछले हफ्ते तक 32 डिग्री सेल्सियस या इससे थोड़ा अधिक रहने के बाद अब 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सोमवार को यह 30.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 18.4 डिग्री से घटकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह करीब एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान का सबसे कम स्तर है। सुबह और शाम में कोहरा छाने लगा है। जैसे-जैसे कोहरा बढ़ रहा है। वैसे-वैसे हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे के बाद धूप के दर्शन हुए। उधर, बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार से 12 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आ सकती है। सुबह में हल्की धुंध रहेगी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *