Patna News: संजय गांधी जैविक उद्यान में आए नए ‘मेहमान’, तेजप्रताप ने किया नामकरण

राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में तीन नए मेहमानों का आगमन हुआ है. राज्य के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप ने गुरुवार को जैविक उद्यान में जाकर इन मेहमानों को देखा, साथ ही साथ इनका नामकरण भी किया. तेज प्रताप ने संजय गांधी जैविक उद्यान का निरीक्षण भी किया।

तीन सप्ताह बाद देख पाएंगे आम लोग: संजय गांधी जैविक उद्यान में हूलोक गिब्बन, मादा राइनो और ब्लैक पैंथर लाए गए हैं. मंत्री तेज प्रताप ने इनको देखने के बाद इनका नामकरण भी किया. तेज प्रताप ने ब्लैक पैंथर का नाम बघीरा रखा. वहीं मादा गैंडा का नाम सीमा रखा. जू में आने वाले इन नए महमानों को आम लोग इसे तीन सप्ताह बाद देख ही पाएंगे. जानकारी के अनुसार वन्य प्राणी अदला-बदली योजना के तहत नए मेहमानों को गुवाहाटी जू से लाया गया है. इसके बदले में संजय गांधी जैविक उद्यान की तरफ से गुवाहाटी को एक जिराफ दिया गया है।

संजय गांधी जैविक उद्यान के 50 सालः बता दें कि संजय गांधी जैविक उद्यान ने हाल ही में 50 साल पूरे किये हैं. इस उद्यान की चर्चा पूरे देश में होती है. जैविक उद्यान में करीब सवा दो करोड़ रुपए की लागत से विशेष हुलोक गिब्बन केज का निर्माण किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पटना चिड़ियाघर में कुल जानवरों और पक्षियों की संख्या 1,163 है. इस जैविक उद्यान में हर साल लगभग 25 लाख आगंतुक आते हैं. पिछले कुछ वर्षों में आगंतुकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *