जन्मदिन पर कोहली ने खुद को दिया तोहफ़ा, पति विराट के शतक पूरा करने पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर की खुशी

विराट कोहली अपना  35वां जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि क्रिकेटर ने खुद को कोई तोहफा दिया है। उन्होंने भारत वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे मैच में शानदरा शतक जड़ा है। भारत वर्सेस साउथ अफ्रीका के मैच के बीच पति विराट कोहली के शतक बनाने पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूमने से खुद को रोक नहीं पाईं और अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की हैं। इस पोस्ट में विराट की एक फोटो शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इससे पहले भी अनुष्का ने विराट की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बर्थ डे विश किया था।

अनुष्का शर्मा ने विराट को दी बधाई 

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट अपने बल्ले को चूमते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट’ इसके साथ ही फोटो पर एक दिल वाला इमोजी भी लगाया है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली छाए हुए हैं। इस मैच में विराट के चौके-छक्के देख सभी दंग रह गए हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स ने विराट को बधाई

अनुष्का ने क्रिकेटर की जो अनसीन तस्वीर शेयर की है वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अनुष्का के अलावा, वरुण धवन, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, अंगद बेदी सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिकेटर की शतकीय पारी की सराहना की। उनकी यह जीत और भी ज्यादा खास है क्योंकि 49वें वनडे शतक ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट 

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर एक बायोपिक है। यह फिल्म लगभग 4 वर्षों के बाद उनकी फिल्म में वापसी का भी प्रतीक है। उन्हें आखिरी बार ‘जीरो’ में देखा गया था जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का बड़ा एक्शन: प्रवक्ता विजेता दहिया सभी जिम्मेदारियों से हटाए गए, वायरल वीडियो के बाद लिया गया फैसला

    Share Add as a preferred…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन कवर करने पहुंचे थे यूट्यूबर समदिश भाटिया? लाठीचार्ज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *