एक्शन में शिक्षा विभाग, लापरवाह प्राचार्यों पर चलाया डंडा, 439 प्रिंसिपल्स के वेतन पर लगायी रोक

बिहार में शिक्षा विभाग ने लापरवाह प्राचार्यों पर सख्ती दिखाई और गूगल सीट पर रोजाना सूचना अपडेट नहीं करने वाले 439 प्रिंसिपल्स के वेतन पर चाबुक चलाया है।

जी हां, शिक्षा विभाग ने 439 प्राचार्यों का एकदिन का वेतन रोकने का आदेश सभी कुलसचिवों को दिया है, जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इनमें अंगीभूत कॉलेज के 203 प्राचार्य शामिल हैं, जबकि संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के 236 प्राचार्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने संबंधित प्रिंसिपल्स का 1 नवंबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कुलसचिवों से कहा है कि रोजाना दोपहर 5 बजे सभी 263 अंगीभूत कॉलेज और 789 संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी और अन्य अधिकारी संबंधित समस्याओं पर विमर्श करते हैं और सूचनाओं का संग्रह करते हैं।

आपको बता दें कि बिहार में शिक्षा की बेहतरी के लिए रोजाना गूगल सीट पर सूचनाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। ये काम अक्टूबर के मध्य से ही जारी है। 26 अक्टूबर से उच्च शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशकों द्वारा रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सूचनाओं को अपडेट कर गूगल सीट भरने को कहा जा रहा है लेकिन फिर भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है और भारी लापरवाही बरती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बड़ा कदम उठाया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *