रोजगार देने में आगे बढ़ चुका है बिहार, अमित शाह के आने से नहीं पड़ेगा फर्क’- शिक्षा मंत्री का भाजपा पर हमला

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर ने शनिवार 4 नवंबर को नव नियुक्त शिक्षकों से मुलाकात की. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि अभी तक हम लोगों ने 1 लाख 20 हजार शिक्षक को नियुक्ति की है. अगले चरण में भी 1 लाख 10 हजार शिक्षकों को नियुक्त करना है. उसकी भी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम लोगों ने जो वादा किया था युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे वह भी पक्की, इस पर काम कर रहे हैं. आगे भी यह काम होते रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार सरकार युवाओं को नौकरी दी जा रही है. इसको लेकर भाजपा के नेताओं में बेचैनी है. वह कितना भी बेचैन हो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. युवा जान रहे हैं कि उनका भविष्य कहां है और कौन किसके लिए काम कर रहा है।

शिक्षा मंत्री ने कहा की भाजपा के लोग अपनी बात नहीं करते हैं. सालाना 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, वह कहां गया. उसकी बात नहीं करते हैं और बिहार सरकार अगर युवाओं को नौकरी दे रही है तो उसे पर तरह-तरह के बात कर रहे हैं।

  • Related Posts

    टूटा पैर, नहीं टूटा प्यार.. सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पंकज से आरती ने रचाई शादी.. शिव मंदिर बना गवाह, लोग बोले—आज भी ज़िंदा है सच्चा इश्क

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *