कीमतों में उछाल के बीच यहां 25 रुपये प्रति किलो मिल रहा प्याज

बाजार में जब प्याज की कीमतें 60 से 80 रुपएतक पहुंच चुकी हैं तब लखनऊ के प्रमुख स्थानों पर बढ़ती कीमतोंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कम दाम पर बिक्री की जा रहीहै। शुक्रवार को 13 स्थानों पर बेची गई। शनिवार को 20 स्थानों परबेची जाएगी। हालांकि अगर आपको यहां से प्याज खरीदनी हो तोलाइन में लगने के लिए तैयार होकर जाएं। भीड़ पहले से ही तयस्थान पर थैला आदि लेकर आ रही है।राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ ( एनसीसीएफ) की ओर से शुक्रवार को मोबाइल वैन से तय स्थानों पर प्याज लदी गाड़ियां पहुंचीं।

दोपहर करीब एक बजे जवाहर भवन के सामने हॉफ डाला खड़ाथा। इसमें महज सात बोरी में प्याज बची थी। कुछ प्याज डाला केफर्श पर पड़ा था। दो कर्मचारी मौजूद थे। उनमें एक कर्मचारी थैलेमें प्याज भर रहा था, दूसरा तौल रहा था। डाला के बाहर लाइनलगाकर करीब 40 महिलाएं-पुरुष खड़े थे। कर्मचारी लाइन में लगेहर व्यक्ति को थैले, पॉलीथीन में अधिकतम दो किलो प्याज 25रुपये प्रति किलो के हिसाब से दे रहे थे।

यहां एक परिवार से दो लोग भी लाइन में लगे थे। एक व्यक्ति को प्याज लेने में 20 से 25 मिनट लग रहा था। दोपहर तीन बजे से पहले ही पूरा प्याज खत्म हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि बिना आधार या किसी आईडी के ही प्याज वितरण के निर्देश हैं। हॉफ डाला में कुल 35 बोरी प्याज लेकर रोजाना जवाहर भवन के बाहर पहुंच रहे हैं।

 

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *