भागलपुर के कहलगांव में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

ग्रामीणों ने नाबालिग जोड़े की जबरन करवाई शादी

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग जोड़े की शादी करवाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल दोनो कई महीनो से एक दूसरे के साथ इस कदर प्यार में ढलते चले गए कि दोनों कब एक दूसरे के हो गए दोनों को पता भी नहीं चला। वही दो तीन दिन से इन दोनो का फोटो किसी अज्ञात के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे लड़की के परिवार वाले आग बबूला हो गए और लड़के के परिवार वालो को भी इसकी सूचना दी गई।

भागलपुर के कहलगांव में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

जिसके बाद कई घंटो तक दोनो परिवार वालो के जमकर बवाल हुआ। लेकिन लड़की के परिवार वालों का कहना था की जब लड़की का फोटो इसके साथ वायरल हो ही गया तो इस लड़का को शादी करवाना ही होगा। वहीं इस हंगामा के बीच कई ग्रामीण भी शामिल हो गए। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण परिवार वालो के साथ कहलगांव गंगा घाट के चारधाम में पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

लेकिन लड़का के परिवार वाले इस शादी को करने से इंकार करते रहे लेकिन हंगामा के बाद लड़का को बुला लिया गया और सैकड़ों लोगो के बीच शादी करा कर विदाई कर दी गई। लड़का खुशी खुशी शादी करके इसे अपने घर ले गया। आपको बता दे की दोनो लड़का लड़की नाबालिग है लड़का का उम्र महज सोलह वर्ष है वहीँ लड़की पंद्रह साल की है।

ये भी पढ़े..

‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

Share Add as a preferred…

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *