भागलपुर में बंदी को प्रस्तुत नहीं करने पर कोर्ट द्वारा कैंप जेल के अधीक्षक को शोकॉज

कार्रवाई : बंदी को प्रस्तुत नहीं करने पर जेल अधीक्षक को शोकॉज

भागलपुर में बंदी को कांड से जुड़ी बहस के लिए लगातार प्रस्तुत नहीं करने पर कोर्ट ने कैंप जेल के अधीक्षक को शोकॉज किया है। एडीजे 16 विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट ने जेल अधीक्षक को तीन दिनों में जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि एकचारी थाना क्षेत्र में 2018 में हुई घटना में कैंप जेल में बंद जयकांत मंडल को जेल अधीक्षक लगातार कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। 23 जून से अब तक यही स्थिति बनी हुई है। इससे कोर्ट के काम में बाधा हो रही है। कोर्ट ने ऐसे में जेल अधीक्षक से बंदी को प्रस्तुत नहीं करने का बताने के लिए कहा है और पूछा है कि कोर्ट के काम में बाधा डालने के लिए क्यों न उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया जाए।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *