विपक्षी एकता की नीतीश की मुहिम ध्वस्त: नित्यानंद राय

विपक्षी एकता की नीतीश की मुहिम ध्वस्त नित्यानंद राय

पटना। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया है कि विपक्षी एकता की नीतीश कुमार की मुहिम ध्वस्त हो चुकी है। देर से ही सही उन्हें समझ में आ गया है कि इस मुहिम में वे हाशिए पर खड़े हैं। मुहिम की हवा कांग्रेस पार्टी ने ही निकाल दी है।

गुरुवार को मिलर हाईस्कूल स्कूल मैदान में दिए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जेपी के बताए हुए मार्गों पर चलने का दावा करने वाले कैसे भूल जाते हैं कि जयप्रकाश नारायण ने आजीवन कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष किया। किस तरह कांग्रेस पार्टी ने जेपी, लोहिया के साथ धोखा दिया। वही धोखा आज कांग्रेस पार्टी फिर से आपको देने का काम कर रही है। जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आपको लड़ाई लड़नी चाहिए थी, आज आप उसी कांग्रेस पार्टी के साथ बैठे हैं। 2024 में फिर से जनता आप लोगों को सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *