बिहार में शिक्षा का हाल:भागलपुर में स्कूल टाइम में छात्रों से शिक्षिका मंगवाती है चाय

  • जहां एक तरफ एसीएस के के पाठक स्कूल की व्यवस्था सुधारने में लगे है
  • वही भागलपुर में स्कूल टाइम में छात्रों से शिक्षाका मांगती है चाय*
  • बच्चे पढ़ने जाते हैं स्कूल प्रिंसिपल मैडम मंगवाती है चाय

भागलपुर:बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अपर सचिव के के पाठक के द्वारा लगातार शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी को लेकर लगातार आदेश जारी किए जा रहे हैं।

बिहार में शिक्षा का हाल:भागलपुर में स्कूल टाइम में छात्रों से शिक्षिका मंगवाती है चाय

एक तरफ जहां केके पाठक स्कूल में बच्चों की शिक्षा को लेकर लगातार सजग है। वहीं दूसरी ओर सरकार शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है कि बच्चे अच्छे से पढ़ें। वही स्कूल नहीं आने वाले बच्चों का स्कूल से नाम भी काटा जा रहा है।

बिहार में शिक्षा का हाल:भागलपुर में स्कूल टाइम में छात्रों से शिक्षिका मंगवाती है चाय

वहीं दूसरी ओर भागलपुर के पुलिस लाइन स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पुलिस लाइन नगर निगम क्षेत्र स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति कुमारी की करतूत तो देखिए। प्रिंसिपल मैडम ने सिक्स क्लास में पढ़ने वाले दो बच्चों को चाय लाने के लिए भेज दिया और वही जब रिपोर्ट की नज़र दोनों बच्चे पर पड़ी तो चाय बनवा रहे थे तभी रिपोर्टर ने पूछा कि स्कूल ड्रेस में हो चाय किसने लाने के लिए भेजा है तो बच्चों ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल मैम ने चाय लाने के लिए भेजा है और गिलास में गर्म चाय लेकर वापस स्कूल मैडम के पास पहुंचा।

वही जब रिपोर्ट ने मैडम से पूछा गया कि उन्होंने बच्चों को चाय लाने के लिए स्कूल टाइम में क्यों भेजा। तब उनकी बोलती बंद हो गई और वह झूठ बोलने लगी कि उन्होंने बच्चों को चाय लाने नहीं भेजा। वही बच्चा साफ तौर पर बोल रहा है कि ज्योति मैडम ने चाय लाने के लिए बोला था। वहीं दूसरी तरफ मैडम बच्चों की बात से इंकार करती नजर आई।

बिहार में शिक्षा का हाल:भागलपुर में स्कूल टाइम में छात्रों से शिक्षिका मंगवाती है चाय

जब शिक्षिका ही बच्चे को चाय लाने के लिए स्कूल टाइम में भेज तो समझा जा सकता है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था कितनी सुधर सकती है। अब देखने वाली बात है कि इस मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *