जमुई में बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, छिनतई का विरोध करना पड़ गया महंगा

जमुई ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत 45 वर्षीय वेद प्रकाश रेणुका को बैंक से संग्रामपुर घर वापसी के क्रम में गुरुवार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना तकरीबन शाम सात बजे की है, जब नकाबपोश अपराधियों ने बेलहर संग्रामपुर के पास असिस्टेंट मैनेजर से छिनतई करना चाहा. इस दौरान अपराधियों का विरोध करना वेद प्रकाश रेणुका को महंगा पड़ा. विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

घायल असिस्टेंट मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोली लगने के बाद घायल असिस्टेंट मैनेजर को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया. जिनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. गौरतलब है कि घटना होने के बाद वेद प्रकाश रेणुका ने घायल अवस्था में ही अपने मोबाइल से स्थानीय किसी व्यक्ति को फोन किया और उसे बुलाया, जब तक लोग आते तब तक उनकी स्थिति बिगड़ चुकी थी. आनन फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

तहसीलदारी का भी करते थे काम

बताया जा रहा है कि मैनेजर वेद प्रकाश प्रत्येक दिन अपने बैंक जमुई से घर वापस आया करते थे और आने के क्रम में अपने ग्राहकों से तहसीलदारी भी किया करते थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले से घटना को अंजाम देने को प्लान बना रखा था. वहीं, इस घटना को लेकर उनके साथी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है. स्थिति काफी नाजुक है. अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है. अपराधियों ने सिर में गोली मारी है.

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *