नगर निकाय चुनाव : गया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, बाइक से हो रही पेट्रोलिंग, बोगस वोटर्स पर खास नजर

गया में नगर निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वार्ड संख्या 15 और 26 में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। पुलिस टीम द्वारा बाइक से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी क्रम में सिटी एसपी हिमांशु कुमार दल-बल के साथ वार्ड संख्या 26 के करीमगंज मोहल्ला पहुंचे और कई बूथों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर व्यापक संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। अभी तक कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा चुनाव प्रक्रिया को बाधित किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गया में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *