अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने खत्म की ‘फाइटर’ की शूटिंग, फ़िल्म ‘टाइगर’ और ‘पठान’ को देंगे टक्कर?

भारत के पहली एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के निर्माताओं ने इंडिपेंडेंस डे के दिन एक थ्रिलिंग फर्स्ट मोशन पोस्टर के बाद ‘स्पिरिट ऑफ फाइटर’ लॉन्च किया था। इस सब सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई और अब फिल्म से जुड़ी एक एक्टाइटिंग अपडेट में पता चला है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म की शूटिंग रैप हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर स्टार्स ने दिया अपडेट

इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हुए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ का अपडेट दिया और बताया कि फिल्म आखिरकार पूरी हो गई है। सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “और #FIGHTER की शूटिंग हुई रैप!”

डायरेक्टर ने भी किया पोस्ट

सिद्धार्थ आनंद के इस अपडेट को शेयर करने के बाद ऋतिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया पर ये अपडेट अपने फैन्स को दी। बता दें, ये साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर में से एक है और अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो दर्शकों में फिल्म की रिलीज का इंतजार तेज हो गया है।

25 जनवरी को होगी रिलीज

इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं, और सिद्धार्थ आनंद ‘वॉर’ और ‘पठान’ की शानदार सफलता के बाद इस फिल्म  के साथ  एक्शन का स्तर बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म वास्तव में टैलेंट, टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग के बेहतरीन मेल का प्रतीक है। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ‘फाइटर’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित हैं और इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *