प्रशांत किशोर ने किसे कहा- आकाओं के आका हमसे लेते हैं सलाह, जानें आगे क्या कहा

प्रशांत किशोर ने बयान जारी करते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा पर तंज कसा. कहा कि आज जो टीवी पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाज बने हुए हैं उनके आकाओं के आका बैठकर हमसे सलाह लेते रहे हैं कि हम कैसे चुनाव लड़ें. उनकी बातों पर जवाब देकर उनको जरूरत से ज्यादा सम्मान देना नहीं चाहता।

पीके ने कहा कि जहां तक बात दूसरे-तीसरे मोर्चे की हो रही है तो आप इतनी समझ रखिए कि कोई दल या मोर्चा अगर मैं बनाऊंगा तो वही एक मोर्चा बिहार में बचेगा, दूसरा कोई नहीं बचेगा।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि लोगों को एहसास नहीं है कि मैं कितनी बड़ी व्यवस्था बना रहा हूं. मैंने काम छोड़ा है उसकी समझ नहीं छोड़ी है. मैंने जो अपने जीवन में काम किया है उसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है वो देश के सामने है. नीतीश कुमार ही क्यों मैंने मोदी के लिए भी काम किया है. इसके अलावा 10 राज्यों में चुनाव जितवाए हैं।

प्रशांत किशोर ने किसे कहा- आकाओं के आका हमसे लेते हैं सलाह, जानें आगे क्या कहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया उसे खुद के स्तर पर किया, हमारे पिताजी ने मुझे नहीं कर के दिया था. नीतीश कुमार मुझे क्या धन देंगे? अगर मुझे धन चाहिए ही होगा तो इतने बड़े-बड़े राज्यों में सरकारें बनी हैं जिसको बनाने में मैंने कंधा लगाया है. नीतीश कुमार की पार्टी के पास इतना पैसा नहीं कि वो मुझे धन देंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *