बांकीपुर में चुनावी ‘फेस-ऑफ’: तेजस्वी यादव और पवन सिंह के रोड शो आमने-सामने, समर्थकों ने की नारेबाजी, दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राजधानी पटना की सड़कों पर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म रहा। प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी दौरान पुलिस लाइन चौराहे के पास एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भाजपा के स्टार प्रचारक एवं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के रोड शो आमने-सामने आ गए।

पुलिस लाइन चौराहे पर आमने-सामने आए दोनों काफिले

तेजस्वी यादव आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में निकले रोड शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया और भाजपा प्रत्याशी मौजूद थे। दोनों काफिलों के एक ही समय पर पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचने से कुछ देर के लिए वहां राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

समर्थकों ने लगाए नारे, BJP कार्यकर्ताओं ने उछाले प्रचार पर्चे

दोनों दलों के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के काफिले की ओर चुनाव प्रचार से जुड़े पर्चे भी उछाले। कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों काफिलों को सुरक्षित आगे बढ़ा दिया।

सियासी मुकाबले के बीच दिखी राजनीतिक शालीनता

नारेबाजी और चुनावी जोश के बीच एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने तेजस्वी यादव को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जवाब में तेजस्वी यादव ने भी मुस्कुराकर हाथ जोड़ते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेताओं के इस व्यवहार ने चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश की।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अब समाप्त हो चुका है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा, आरजेडी और जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों की नजर इस सीट पर टिकी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर चुनाव में AI वीडियो विवाद पर जन सुराज का पलटवार, मनोज भारती बोले- नीतीश कुमार से वही बात कहलवा दें, आरोप वापस ले लेंगे

    Share Add as a preferred…

    यात्रियों के लिए राहत: रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाया, उधना-मालदा टाउन और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेनें अगस्त तक चलेंगी

    Share Add as a preferred…