बांकीपुर में BJP का दमखम: नितिन नवीन बोले- ‘मेरे घर को भेदना इतना आसान नहीं’

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। एक ओर जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ जुटे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा और राजद ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर में भव्य रोड शो किया और बाद में एक जनसभा को संबोधित किया।

“भाजपा और जनता के बीच विश्वास नहीं टूटेगा”

सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता हमेशा विनम्र राजनीति के साथ खड़ी रही है।

उन्होंने कहा,

“बांकीपुर की जनता अहंकार के साथ कभी खड़ी नहीं रही है। यहां की जनता के साथ हमारे विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता है। जो लोग भाजपा और बांकीपुर की जनता के बीच विश्वास तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपने मकसद में कभी सफल नहीं होंगे।”

“बांकीपुर में मेरा परिवार और मेरा घर है”

नितिन नवीन ने भावुक अंदाज में कहा कि उनका परिवार और घर बांकीपुर में है।

उन्होंने कहा,

“बांकीपुर में मेरा परिवार रहता है, मेरा घर है और मेरे घर को भेदना इतना आसान नहीं है। इस बार नीरज सिन्हा की जीत नया इतिहास रचेगी।”

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ है कि भाजपा ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सम्राट चौधरी ने भी मांगा समर्थन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोड शो और जनसभा के दौरान कहा कि बिहार की जनता एनडीए और भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा,

“मुझे पूरा विश्वास है कि बांकीपुर की जनता कमल के निशान पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।”

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल जनता के बीच काम करते हैं और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

अंतिम दौर में तेज हुआ चुनाव प्रचार

30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। भाजपा, राजद और जनसुराज समेत सभी प्रमुख दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में अंतिम दो दिनों का प्रचार अभियान चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: सम्राट चौधरी-नितिन नवीन का मेगा रोड शो, नीरज सिन्हा के लिए मांगा वोट

    Share Add as a preferred…

    छात्रों की जीत! बिहार सरकार ने NEET आंदोलन से जुड़े सभी FIR वापस लेने का किया ऐलान

    Share Add as a preferred…