बांकीपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: सम्राट चौधरी-नितिन नवीन का मेगा रोड शो, नीरज सिन्हा के लिए मांगा वोट

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित विशाल रोड शो में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

कई इलाकों से गुजरा रोड शो

रोड शो भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, कदमकुआँ, नाला रोड समेत कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। भाजपा समर्थकों के नारों और भारी जनभागीदारी से पूरा क्षेत्र चुनावी माहौल में रंगा नजर आया।

“बांकीपुर की जनता विकास के साथ”

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा,

“यह जनता का सैलाब है। जनता का एक-एक वोट 30 जुलाई को भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा। बिहार और बांकीपुर की जनता लगातार भाजपा और एनडीए के साथ खड़ी है। भाजपा (एनडीए) की जीत, बांकीपुर की जनता की जीत होगी।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह चुनाव केवल एक विधानसभा सीट का नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास को आगे बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए मतदाता भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाएंगे।

अधिक मतदान की अपील

सम्राट चौधरी ने बांकीपुर के मतदाताओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (रामविलास) नेता राजू तिवारी, विधायक मंगल पांडेय समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले बांकीपुर में सभी प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और अंतिम चरण में राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर में BJP का दमखम: नितिन नवीन बोले- ‘मेरे घर को भेदना इतना आसान नहीं’

    Share Add as a preferred…

    छात्रों की जीत! बिहार सरकार ने NEET आंदोलन से जुड़े सभी FIR वापस लेने का किया ऐलान

    Share Add as a preferred…