तेजप्रताप यादव को नहीं मिली राहत, पटना कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज; बेऊर जेल में रहेंगे

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव मामले में दायर उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को पटना की SDJM कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

स्वास्थ्य का हवाला देकर मांगी गई थी बेल

सुनवाई के दौरान तेजप्रताप यादव की ओर से उनके वकील ने खराब स्वास्थ्य, सीने में दर्द की शिकायत और गिरफ्तारी की प्रक्रिया का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की। वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि मामला गंभीर धाराओं से जुड़ा है और इस स्तर पर जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं तेजप्रताप

गौरतलब है कि बिहार बंद के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार किया था। शनिवार देर रात उन्हें नौबतपुर थाना से छज्जूबाग स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर केंद्रीय कारा भेजने का आदेश दिया था।

12 से अधिक गंभीर धाराओं में दर्ज है केस

पटना के गांधी मैदान थाना में तेजप्रताप यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, अश्लील प्रदर्शन समेत 12 से अधिक गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा, पथराव और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जेल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन पर

जेल भेजे जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने शुरुआत में जेल का भोजन लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन जेल प्रशासन के समझाने के बाद सोमवार सुबह उन्होंने रोटी, दाल और सब्जी का नाश्ता किया।

अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और संभावित उच्च अदालत में दायर की जाने वाली याचिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बेगूसराय बालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां लापता, मचा हड़कंप; SP ने संभाला मोर्चा, CCTV खंगाल रही पुलिस

    Share Add as a preferred…

    बिहार बंद हिंसा पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी रिपोर्ट: 694 हिरासत में, 339 छात्र-नाबालिग रिहा; 355 कोर्ट भेजे गए

    Share Add as a preferred…